झामुमो कार्यकर्ताओं ने निकाला न्याय मार्च, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी
मटलॉग पंचायत में झामुमो कार्यकर्ताओं ने निकला न्याय मार्च, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी।
मनिका : झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कमेटी मनिका ने मंगलवार को न्याय मार्च यात्रा निकाला। जिसकी शुरुआत मटलॉग पंचायत के बजार चौक से किया गया। यह न्याय यात्रा पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल से निकलने तक चलेगा। यह न्याय यात्रा बाजार चौक से शुरू होकर बजरंग चौक होते हुए उरांव टोली तक पहुंचा। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमीन घोटाले के मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के मामले को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा मनिका के कार्यकर्ता और नेता काफी आक्रोशित है। इसको लेकर मनिका प्रखंड के सभी पंचायत में हेमंत सोरेन की रिहाई को लेकर न्याय यात्रा निकाली जा रही है। मौके पर जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष सिकेश्वर राम ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को साजिश के तहत फसाया गया है। उनकी न्याय मिलने तक प्रखंड से लेकर जिला तक और सदन तक आंदोलन जारी रहेगा। वही न्याय यात्रा प्रखंड के सभी पंचायत में चलेगा मौके पर जेएमएम जिला उपाध्यक्ष मुरारी ठाकुर, पंचायत अध्यक्ष जवाहीर सिंह, सचिव राजेंद्र उरांव, प्रखंड सचिव संदीप उरांव, जिला संगठन सचिव राजेंद्र भुईया समेत अनेको कार्यकर्ता उपस्थित थे।
