झामुमो कार्यकर्ता नहीं खेलेंगे होली

0
fb040820-0c24-4028-8179-ecfde9cfa369

झामुमो पलामू के नेताओं ने आज सामूहिक रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा, सबों ने आपसी सहमति से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के जेल से बाहर निकलने तक होली मिलन समारोह आयोजित नहीं करने और होली नहीं खेलने का निर्णय लिया। ज्ञात हो झामुमो पलामू द्वारा हर साल भ्व्य होली मिलन समारोह आयोजित किया जाता था। अध्यक्ष श्री सिन्हा ने कहा “झामुमो एक परिवार है और इस परिवार का सबसे प्रमुख सदस्य हमारे कार्यकारी अध्यक्ष माननीय हेमंत सोरेन जी को भाजपा ने षड्यंत्र रच उन्हें जेल जाने पर मजबूर किया है। ऐसे में झामुमो के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उदासीनता है और हमारे नेता श्री हेमंत सोरेन जी जिस दिन बाहर आएंगे उसी दिन हम सब होली और दीवाली दोनों मनाएंगे। पूरा देश देख रहा है की कैसे केंद्रीय एजेंसियों के मदद से एक आदिवासी मुख्यमंत्री को इस्तीफा देने को मजबूर किया गया। हेमंत सोरेन जी का झारखंडवासियों को हक और अधिकार देना भाजपा को रास नहीं आया, परंतु आज माननीय मुख्यमंत्री चंपई सोरेन जी के नेतृत्व में झारखंड का विकास उसी तेजी से हो रहा है। आने वाले लोकसभा के चुनाव में और उसके विधानसभा में भी जनता भाजपा को सबक सिखाने वाली है।” केंद्रीय समिति सदस्य सुनील तिवारी, उपाध्यक्ष बालकिशून उरांव ने भी इस फैसले की सराहना करते हुए होली नहीं मानने का निर्णय लिया है। प्रेस विज्ञप्ति जारी करने वालों में
रंजन चंद्रवंशी, राकेश सिन्हा महिला मोर्चा की रानी देवी, अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष सोनम खान, वरिष्ठ नेता बबलू शाहनवाज, युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष देवानंद भारद्वाज शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *