झामुमो जिला कार्यालय में आयोजित हुआ सम्मान समारोह, सैंकड़ों महिलाओं ने थामा झामुमो का दामन

0
063b97ab-15c7-494f-8ab9-47fc39eb75ed

झामुमो जिला कार्यालय में आयोजित हुआ सम्मान समारोह, सैंकड़ों महिलाओं ने थामा झामुमो का दामन

गिरिडीह। रविवार को झामुमो ज़िला कार्यालय में ज़िलाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में एक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सैकड़ो महिलाओं ने झामुमो की नीति और कार्यशैली से प्रभावित होकर झामुमो में शामिल हुई।

मौके पर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने सभी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। साथ ही झामुमो परिवार में सभी का स्वागत किया। मौके पर विधायक ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की हर महिला को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री मइयाँ सम्मान योजना लेकर आए हैं। लेकिन भाजपा के लोग इस योजना को बंद कराने के लिए हाई कोर्ट पहुँच गये हैं।

मगर भाजपा की इस मंशा कभी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। आपकी सरकार मां बहनों के सम्मान देने का काम करती रहेगी। कार्यक्रम में दिलीप मंडल, रॉकी सिंह, अभय सिंह, प्रमिला मेहरा, ज्योति सोरेन, माला देवी सहित काफी संख्या में महिला और पुरुष उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *