झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के कृत्य सभी बालिकाओं के लिए अनुकरणीय : अशोक कुमार सिंह

झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के कृत्य सभी बालिकाओं के लिए अनुकरणीय : अशोक कुमार सिंह

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच, नवादा (गढ़वा) के तत्वावधान में भंडरिया प्रखंड के जनेवा पंचायत अंतर्गत बंगाली डेरा में झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई जयंती के उपलक्ष्य में तलवारबाजी प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय समाजसेवी व संस्कृतिकर्मी अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के चित्र के समक्ष उपस्थित मातृशक्तियों एवं उपस्थित जनों के द्वारा पुष्पार्चन कर आयोजन का शुभारम्भ किया गया।
विषय प्रवेश कराते हुए पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच के निदेशक नीरज श्रीधर ‘स्वर्गीय’ ने कहा कि झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई का जीवन चरित्र सभी मातृशक्तियों को जानना चाहिए। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अपना जीवन सुंदर बनाने की दिशा में प्रयास करना चाहिए।
स्थानीय कलासाधक व समाजसेवी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई सभी बालिकाओं के लिए अनुकरणीय है। विशेष कर पढ़ने वाली बच्चियों को झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई का जीवन चरित्र बताना चाहिए।
कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती के छत्तीसगढ़ प्रांत के संगीत विधा संयोजक पवन कुमार पांडेय ने कहा कि नारी अगर ठान ले तो वह कोई भी कार्य बड़ी सुगमता और गुणवत्ता के साथ कर सकती है। यह झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई ने सिद्ध कर दिखाया है।
तलवारबाजी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सविता कुमारी, द्वितीय स्थान मनीता देवी और तृतीय स्थान आरती सिंह ने प्राप्त किया। विजेताओं को तलवार एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सविता कुमारी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से नारियों में आत्मविश्वास बढ़ता है।
इस अवसर पर तलवारबाजी प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका जितेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह चुटिया, धर्मदेव सिंह, रूपलाल यादव ने निभायी।
तलवारबाजी प्रतियोगिता में सविता कुमारी, मनीता देवी, दीपा कुमारी, आरती सिंह, फूलवंती कुमारी, सुनैना सिंह, संगीता सिंह, चंद्रावती कुमारी, दीपिका कुमारी, सनवंती कुमारी, दीपा कुमारी, दीपमाला सिंह,आरती कुमारी ने भाग लिया।
आयोजन को सफल बनाने में अशोक कुमार सिंह, राजेश्वर सिंह, अरविंद सिंह, लालधारी सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

You may have missed