जेटेट में भाषा हटाने पर भाजपा का हमला, रितेश चौबे ने हेमंत सरकार को घेरा

भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे ने हेमंत सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि झामुमो सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है जेटेट परीक्षा में हिन्दी मगही भोजपुरी अंगिका जैसे प्रमुख भाषा को हटाकर झारखंड में युवाओं के साथ भेदभाव कर रही है उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार पहले भी इस तरह का कारनामा कर चुका है जो युवाओं के साथ अन्याय है। झारखंड की आधा से ज्यादा आबादी हिन्दी मगही भोजपुरी अंगिका जैसे प्रमुख भाषा को बोलने समझने वाले हैं वैसे छात्र युवाओं के भविष्य को हेमंत सरकार बर्बाद कर रही है जो बर्दाश्त लायक नहीं है। उन्होंने कहा कि गढ़वा पलामू सहित राज्य के अन्य कई क्षेत्रों में हिन्दी मगही भोजपुरी अंगिका प्रमुख भाषा के रूप में बोली समझी जाती है। जिसे झामुमो सरकार बार बार हटाने में लगी हुई है यह आम जनता का अपमान है उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार राज्य में अव्यवस्था फैलाने में लगी हुई है जिससे छात्रों युवाओं में भारी निराशा हुई है। हेमंत सरकार पलामू प्रमंडल सहित अन्य कई क्षेत्रों से प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों युवाओं के साथ भारी अन्याय कर रही है जिससे लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि झामुमो के छात्रों युवाओं के साथ भेदभाव की राजनीति पर कांग्रेस झामुमो के लोग मुंह बंद कर अपनी मनोपोली को सामने ला चुके हैं झामुमो सरकार जब से बनी है झारखंड में लगातार भेदभाव की राजनीति कर रही है हेमंत सरकार पलामु गढ़वा के युवाओं के ऊपर दुसरा भाषा थोप रहे हैं अगर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो तमाम छात्रों युवाओं एवं आम जनो के साथ आंदोलन तय किया जाएगा। छात्रों युवाओं के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं होगा।