जीवन के हर क्षेत्र में विज्ञान का योगदान- निदेशक म. प्र. केशरी

जीवन के हर क्षेत्र में विज्ञान का योगदान- निदेशक म. प्र. केशरी
स्थानीय जीएन कॉन्वेंट (10+2) स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक मदन केशरी,विद्यालय सचिव सुषमा केशरी एवं उपप्राचार्य बसंत ठाकुर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया किया। गणित के जादूगर महान गणितज्ञ रामानुजम तथा भारत के मिसाइल मैन वैज्ञानिक अब्दुल कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के पश्चात, बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गान की भावपूर्ण प्रस्तुति की गई। बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल एवं प्रोजेक्ट का निरीक्षण निदेशक एवं उपस्थित अभिभावकों के द्वारा किया गया। बच्चों द्वारा विभिन्न विषयों पर प्रस्तुत किए गए मॉडलों की सराहना करते हुए निदेशक ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी का उद्देश्य छात्रों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि जगाना है। यह उन्हें वैज्ञानिक पद्धति मे गहराई से उतरने के लिए प्रोत्साहित करता है। परिकल्पनाएँ बनाना, प्रयोग करना, परिणामों का अवलोकन करना और निष्कर्ष निकालने के साथ-साथ यह आलोचनात्मक सोच, समस्या समाधान,कौशल को बढ़ावा देता है और सीखने के लिए व्यावहारिक दृष्टिकोण प्रदान करता है। विज्ञान प्रदर्शनी का छात्रों पर गहरा प्रभाव पड़ता है। यह छात्रों को जो कुछ उन्होंने सीखा है उसे व्यवहारिक संदर्भ में लागू करने का अवसर प्रदान करता है। एक ओर जहाँ विज्ञान के सदुपयोग से मानव कई समस्याओं को हल करने में सफल हुआ, वहीं दूसरी ओर उसके दुरुपयोग ने प्राणियों को संकट में खड़ा कर दिया है। वर्तमान युग विज्ञान का युग है। इसे सबसे महत्वपूर्ण विषय समझें। विज्ञान चमत्कार का दूसरा नाम है। उत्कृष्ट मॉडल प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित -किया गया
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक उदय प्रकाश, संजीव कुमार, खुर्शीद आलम, मुकेश कुमार भारती, बीरेन्द्र गुप्ता, नीरा शर्मा, सरिता दुबे, निलम कुमारी, रिजवाना शाहिन, सुनिता कुमारी, शिवानी कुमारी, संतोष प्रसाद आदि की भूमिका सराहनीय रही।
चयनित छात्र-छात्राओं की सूची संलग्न है।
ग्रुप A में (क्लास LKG से 2 )
प्रथम- अनोखी ठाकुर
द्वितीय-राज कुमार
तृतीय-वेदांश केशरी
ग्रुप B ( क्लास 3 से 5)
प्रथम- आर्या चौबे
द्वितीय- आर्या द्विवेदी
तृतीय- नवसिन फातमा
निखिल केशरी
श्रेयांस कश्यप
ग्रुप C (क्लास 6 से 8)
प्रथम-हर्षित उपाध्याय
द्वितीय- रीति शर्मा
तृतीय- कुणाल तिवारी
भास्कर तिवारी
ग्रुप D(क्लास 9 से 12 )
प्रथम- युवराज केशरी
द्वितीय- गोविंद केशरी रहे।