जबरा मोड़ के पास ट्रक कि चपेट में आने से दामाद ससुर की मौत, विरोध में सड़क जाम

0
3aa21ffe-4f34-4054-a732-912066eea7a9

जबरा मोड़ के पास ट्रक कि चपेट में आने से दामाद ससुर की मौत, विरोध में सड़क जाम

बारियातू थाना क्षेत्र के जबरा मोड़ के पास कोयला लदी ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर सवार ससुर दामाद की मौत हो गई l जिनका पहचान थाना क्षेत्र के नावाडीह ग्राम के डकबंधी टोला निवासी बैजनाथ गंजू एवं बनवार ग्राम के बरवाटोला निवासी नारायण गंझु के रूप में हुई है l दोनों रिश्ते मे ससुर और दामाद थे l मिली जानकारी के अनुसार बैजनाथ गंजू की पुत्री का विवाह आगामी 3 मार्च 2024 को होना तय था जिसके लिए ससुर और दामाद अपने रिश्तेदार और शुभचिंता को विवाह का कार्ड देने के लिए घर से निकले थे और शुक्रवार की देर रात बारीयातू थाना क्षेत्र के जबरा ग्राम से अपने रिश्तेदार को विवाह का आमंत्रण कार्ड देकर डकबंधी टोला लौट रहे थे कि एकाएक जबरा मोड़ के पास जैसे ही बालूमाथ चतरा मुख्य मार्ग पर बाइक से जैसे से ही जबरा मार्ग से आए वैसे ही तेज गति से आ रही कोयला लदी एक ट्रक में दोनों बाइक सवार ससुर और दामाद को चपेट में ले लियाl जिसे घायल अवस्था में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया ही जा रहा था कि इसी बीच रास्ते मे एक की मौत हो गई l जबकि दूसरे का बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के पश्चात रांची ले जाने के क्रम में हुई l इधर इस घटना के बाद मृतक के परिजन और स्थानीय लोगों ने आक्रोशित होकर आज शनिवार की सुबह 6:00 बजे से लेकर 8:00 बजे तक शव के साथ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया l जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई और इस दौरान लोगों का आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा l सड़क जाम की सूचना पाकर बरियातू थाना क्षेत्र के पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारी जाम स्थल पर पहुंचे और जाम कर रहे लोगों से जाम हटाने का अनुरोध किया l इसी बीच बारियातू अंचल अधिकारी नंदेव राम ने मृतक के परिजनों को तत्काल ₹5000 का सहायता राशि देते हुए भविष्य में हर सरकारी लाभ देने का आश्वासन दिया l इसके पश्चात ग्रामीणों ने जाम को हटा लिया l इधर इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है l वहीं थाना पुलिस ने शव को कब्जे में कर अंत परीक्षण के लिए लातेहार भेज दिया है और बाइक को चपेट मे लेने वाले ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की छाँबीन में जुट गई है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *