जैक बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी
जैक बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी
शुक्रवार, 19 अप्रैल को झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया है। 10 वीं में कुल 90.39 फीसदी छात्रों को सफलता मिली है। बताते चलें कि इस वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा में 418623 परीक्षार्थी शामिल हुए थें। जिनमें से 3,38,398 (90.39 फीसदी) पास हुए हैं। जिनमें 2,05,110 परीक्षार्थी (54.20 फीसदी) प्रथम श्रेणी, 1,53,733 (40.65 फीसदी) द्वितीय श्रेणी और 19,555 (5.17 फीसदी) तृतीय श्रेणी में पास हुए हैं। 91 प्रतिशत के साथ ही लड़कियों ने बाजी मार ली है। वहीं लड़कों के पास होने का प्रतिशत 89.7 है।
बात करें जिलों की तो जमशेदपुर का रिजल्ट सबसे अच्छा 94 प्रतिशत और सबसे खराब देवघर का 84.5 फीसदी के साथ रहा। परीक्षा में टॉप 3 में शामिल सभी परीक्षार्थी इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय, हजारीबाग के हैं।टॉपरों में ज्योत्सना ज्योति 99.2 फीसदी अंक के साथ फर्स्ट 98.6 फीसदी अंक के साथ सना संजुरी सेकेंड और 98.4 फीसदी के साथ करिश्मा कुमारी व श्रीस्ति सौम्याल थर्ड स्टेट टॉपर बनीं।
रिजल्ट जारी करने के दौरान जैक के अध्यक्ष अनिल महतो, शिक्षा विभाग के प्रभारी सचिव उमाशंकर सिंह, माध्यमिक शिक्षा निदेशक उत्कर्ष गुप्ता, झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार महतो और सचिव एसडी तिग्गा मौजूद थें। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट जैक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।
