इतिहास एवं धरोहर को प्रदर्शित करता है डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन,

0
cc295715-1979-49c2-a0a1-350dd052c576

इतिहास एवं धरोहर को प्रदर्शित करता है डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन

 

डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन के इतिहास एवं धरोहर करने हेतु आज स्टेशन महोत्सव का आयोजन पूर्व मध्य रेलवे धनबाद मंडल के द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में जिला सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि ट्विंकल गुप्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की मौके पर जिला सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा ने कहा कि आज डालटनगंज रेलवे स्टेशन का 95 वर्ष पूरा हो चुका है यह एक ऐतिहासिक स्टेशन है एवं माननीय सांसद के अथक प्रयास से लगातार इस स्टेशन का विकास हो रहा है एवं आने वाले समय में धनबाद मंडल का यह एक प्रमुख स्टेशन होगा।

वही विधायक प्रतिनिधि ट्विंकल गुप्ता ने कहा कि स्टेशन के विकास में सभी का सहयोग अपेक्षित है शहर के निवासी स्टेशन को साफ सुथरा एवं स्वच्छ रखें स्टेशन का लगातार विकास हो रहा है।

टी आई अमित कुमार तिवारी एवं सीटीआई विकास कुमार ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया एवं कहा कि स्टेशन के समुचित विकास के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है यहां के स्थानीय सांसद एवं विधायक का लगातार सहयोग मिलता रहता है।

इस मौके पर मुख्य रूप से जिला शिव कुमार मिश्रा सांसद मीडिया प्रभारी सोमेश सिंह भाजपा नगर अध्यक्ष अविनाश सिन्हा छोटू पूर्व जिला पार्षद गोविंद गुप्ता अनिल कुमार आई वो डब्लू बनारसी यादव आरपीएफ इंस्पेक्टर उमेश कुमार एस एस आनंद प्रसाद कुशवाहा स्टेशन मास्टर मनीषा कुमारी सी एम मिस दिव्यानी एस एस सी मुकेश कुमार स्टेशन मास्टर एन एस कुजूर स्टेशन मास्टर राजेश कुमार सी एम प्रशांत कुमार सी आर एस धनंजय कुमार एसएससी सी बी कुमार गेट मैन । एवं काफी संख्या में स्टेशन के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *