इस तरह के टुर्नामेंट खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में सहायक साबित होता है,खेल में अनुशासन का बहुत महत्व है

0
ad902fc3-7d79-4fd3-b41d-2055ebe1e7d8

इस तरह के टुर्नामेंट खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में सहायक साबित होता है,खेल में अनुशासन का बहुत महत्व है

 

यह जीवन यापन में अनुशासन का बहुत महत्व है।यह कहना है नगर आयुक्त मो.जावेद हुसैन का।मो.जावेद हुसैन रविवार को 23 वीं राज्य स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर बोल रहे थे।इसके पूर्व सदर अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी ने आयोजन समिति के संयोजक के तौर पर कहा कि खेल आज बड़ा कैरियर के तौर पर सामने आया है।खेल से शारीरिक,मानसिक और ख्याति प्राप्त तो होता ही है आज खेल से कैरियर का भी निर्माण हो रहा है।उदघाटन संबोधन के पश्चात मुख्य अतिथि नगर आयुक्त जावेद हूसैन व सदर अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी के द्वारा बैलून व कबुतर उडा़ कर किया गया।मुख्य अतिथि के द्वारा सभी खिलाड़ियों से विधिवत परिचय के बाद टुर्नामेंट का शुभारंभ किया गया।इसके पूर्व आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील सहाय ने पूरे आयोजन पर प्रकाश डाला जबकि संचालन आयोजन समिति के सचिव दुर्गा प्रसाद जौहरी ने किया।वहीं धन्यवाद ज्ञापन आयोजन समिति के उपाध्यक्ष वालमुकुंद पाण्डेय ने किया। इसके पूर्व खिलाड़ियों व आयोजन समिति के पदाधिकारी व सदस्यों के द्वारा शहर में गाजे बाजे के साथ मार्च पास्ट निकाला गया।उदघाटन समारोह में ज्ञानचंद पाण्डेय,आलोक वर्मा,परशुराम ओझा,सोनु नामधारी, ललन सिन्हा,अविनाश देव,नवीन तिवारी,उदय शुक्ला,सुधीर दूबे,अजय तिवारी,राजीव रंजन पाण्डेय,वीएम पाण्डेय, लाल बाबु,टिवंकल गुप्ता,मनोहर लाली,सतीश तिवारी,संजय राज,मनीष भिवानिया,रंजीत चंद्रवंशी,सनत चटर्जी,प्रदीप अकेला,हरिशंकर सिंह,अजीत सिन्हा,सुधीर सौंडिक,रुपा सिंह,रुबी सिंह,मंजू गुप्ता,ज्योति अग्रवाल,किरण अग्रवाल,महेश तिवारी,विपिन कुमार सिन्हा,प्रेमशंकर गुप्ता,प्रभात अग्रवाल,कमल गुप्ता,सहित कई सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *