इंस्टाग्राम पर पिस्टल लहराता फोटो डालने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

fcbca080-27fe-4bf9-9526-43fcc1a81500

मेराल थाना क्षेत्र के बंका गांव से
सोशल मीडिया
इंस्टाग्राम पर पिस्टल लहराता फोटो डालने वाले युवक सहित दो लोगों को मेराल पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।थाना प्रभारी विष्णु कांत के अनुसार जेल भेजे गए युवकों में इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने वाला रणजीत मिश्रा तथा घर में पिस्टल रखने वाला बंका गांव निवासी आकाश पासवान शामिल है। थाना प्रभारी ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे सतर्कता अभियान के साथ-साथ है सोशल मीडिया पर विशेष निगाह रखी जा रही है, इसी दरमियान बंका गांव निवासी रणजीत मिश्रा द्वारा अवैध पिस्तौल को लहराता हुआ तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था जिसके आधार पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ा गया।पूछताछ के क्रम में रंजीत ने बताया कि पिस्टल गांव के ही रहने वाला आकाश पासवान का है। थाना प्रभारी के नेतृत्व में आकाश पासवान को उसके घर से पकड़ा गया,पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर आकाश ने बताया कि अवैध पिस्तौल उसी का है। आकाश के निशानदेही पर पुलिस ने उक्त पिस्टल को उसके घर के बाहर बाथरूम से बरामद कर लिया गया है।उक्त मामले में आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने आकाश एवं रंजीत को शनिवार को न्यायिक रियासत गढ़वा भेज दिया है। थाना प्रभारी ने कहा कि बरामद किए गए अग्नेयास्त्र के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को प्रभावित किए जाने की संभावना थी जिसके मद्देनजर यह बड़ी सफलता है।