इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन ने धूमधाम से मनाया तीज मिलन समारोह

0
f02c0759-6ff9-4a91-8fcb-d6bbe1eed0ae

इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन ने धूमधाम से मनाया तीज मिलन समारोह

गिरिडीह: इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन द्वारा तीज मिलन का आयोजन पूर्व अध्यक्ष सुमन गौरीसरिया के निवास स्थान पर किया गया। इस विशेष अवसर पर सभी सदस्याओं ने जमकर आनंद उठाया, जिसमें नृत्य, खेल और स्वादिष्ट भोजन शामिल था।
हर गेम्स के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
समारोह की सभी व्यवस्थाएं सुमन गौरीसरिया द्वारा की गईं। क्लब की अध्यक्षा सोनाली तरवे ने सभी सदस्याओं को ‘रिटर्न गिफ्ट’ और ब्रांडिंग के लिए बैगेज टैग्स उपहार स्वरूप दिए। इस खास आयोजन में सचिव राखी झुनझुनवाला, कोषाध्यक्ष स्मृति आनंद, उपाध्यक्ष कविता राजगरिया शबाना रब्बानी रिया, स्वाति समेत सभी क्लब सदस्याएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *