इनर व्हील क्लब ऑफ़ गिरिडीह सनशाइन ने 5 सितंबर को होटल अशोका इंटरनेशनल में शिक्षक दिवस का आयोजन किया

0
862c63b1-92fd-4138-b94e-b04effbdb1f2

इनर व्हील क्लब ऑफ़ गिरिडीह सनशाइन ने 5 सितंबर को होटल अशोका इंटरनेशनल में शिक्षक दिवस का आयोजन किया

गिरिडीह:- इनर व्हील क्लब ऑफ़ गिरिडीह सनशाइन ने 5 सितंबर को होटल अशोका इंटरनेशनल में शिक्षक दिवस का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इनर व्हील प्रेयर आइसो सुनीता शर्मा के द्वारा गया गया । उसके बाद ट्रेजर इस स्मृति आनंद और रश्मि गुप्ता ने स्वागत गीत गाया। इस कार्यक्रम में एसोसिएशन प्रेसिडेंट सुनीता जैन द्वारा प्रदत्त IILM पुरस्कार, JC बोस गर्ल्स स्कूल के मुन्‍ना कुशवाहा सर और पचंबा गर्ल्स हाई स्कूल की शमा परवीन मैडम को प्रदान किए गए। इसके साथ ही क्लब की सभी शिक्षिकाओं को शाल, प्रमाण पत्र और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया, जिनमें पीडीसी पूनम सहाय, सुषमा सिन्हा, अजीत कौर, मनजीत आजाद, राखी झुनझुनवाला, जस्मीत कौर, शबाना रब्बानी, नमिता जमुआर, संगीता सिंह और स्मिता केशरी शामिल थीं।
इस संपूर्ण कार्यक्रम की एंकरिंग क्लब की अध्यक्ष सोनाली तारवे ने की और सभी को सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष कविता राजगरिया, आईपीपी सुमन गौरीसरिया, कोषाध्यक्ष स्मृति आनंद, आईएसओ सुनीता शर्मा, रश्मि गुप्ता, रिया अग्रवाल, सुनीता बर्नवाल सहित कई सदस्य उपस्थित रहीं।
वंही शिक्षको ने आभार व्यक्त करते हुए कहा की आज के इस दौर मे बच्चो को मोबाइल से दुर रखने की जरूरत है जिस से उनका सम्पूर्ण विकास हो सके।
कार्यक्रम के अंत में केक काटा गया और स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *