इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह पर्ल्स द्वारा 101 पेड़ों का पौधरोपण
इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह पर्ल्स के द्वारा लगाया गया १०१ पेड़
गिरिडीह:- इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह पर्ल्स के द्वारा १०१ पेड़ लगाया गया।यह पेड़ बड़ा हो कर भविष्य में मियावाकी फॉरेस्ट बनेगा जिसमें की वृक्षों की साखाये और पत्ते आपस में मिली होती है।यह गॉल एसोसिएशन प्रेसिडेंट के तरफ से दिया गया है। यह पेड़ अध्यक्ष के घर पर लगाया गया।आने वाले समय में और ५० पेड़ लगाना हैं एक संयुक्त मियावाकी फॉरेस्ट बनाने के लिए।
और साथ ही हमने एक गरीब व्यक्ति को व्हील चेयर भी दिया गया जिसका एक पैर कटा हुआ है।इस कार्यक्रम के दौरान पीडीसी पूनम प्रकाश, प्रेसिडेंट सृष्टि सोनम, ट्रेजर साक्षी प्रिया, एक्जिक्यूटिव मेंबर श्रृष्टि सिन्हा ,आई डब्लू सी गिरिडीह सनशाइन की मेंबर रीता सहाय और जसमीत कौर और अन्य पर्ल्स की मेंबर्स उपस्थित थी।
