इनर व्हील क्लब ऑफ़ गिरिडीह ने कर्मठ शिक्षकों को सम्मानित किया

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इनर व्हील क्लब गिरिडीह द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले दो शिक्षकों दयानन्द कुमार, प्रधानाध्यापक, HE हाई स्कूल एवं मुन्ना प्रसाद कुशवाहा, प्रधाध्यापक,JC बोस गर्ल्स स्कूल (CM स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस )को एक प्रशंसा प्रमाण पत्र, एक उपहार तथा एक शाल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनके अथक प्रयासों से शहर के इन दोनों पुराने प्रतिष्ठित सरकारी विद्यालयों में बहुत बड़ा सकारात्मक परिवर्तन आया है।सन 1837 में स्थापित पहले स्कूल में कक्षा 9 से 10 तक, आर्ट्स, कॉमर्स एवं साइंस में लगभग 4000 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैँ। दूसरे विद्यालय को को तो पहचानना भी असंभव सा है।
इन अध्यापकों से बात करते हुए इनका इनके विद्यालय को ऊंचाइयों तक पहुँचाने एवं विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के लिए तैयार करने का जूनून एवं लगन बहुत ही प्रभावशाली थे।
वहां उपस्थित अन्य सभी शिक्षकों को भी शिक्षक दिवस कार्ड, इनर व्हील लोगो छपा हुआ टोट बैग एवं क्लब का नाम लिखा हुआ एक एक पेन दिया गया।
उनके लिए कुछ आदर की भावना एवं कुछ इनर व्हील की ब्रांडिंग के साथ आशा करते हैँ कि वे जब भी इन्हें देखें, इनर व्हील के विषय में सोचें.।

You may have missed