इनर व्हील क्लब गिरिडीह सनशाइन द्वारा चलाया गया जल संरक्षण जागरूकता अभियान

0
b21a1f0c-ad27-411e-9749-1f145fe739c2

इनर व्हील क्लब गिरिडीह सनशाइन द्वारा जल संरक्षण जागरूकता अभियान

चंदन पांडे, गिरिडीह ब्यूरो

गिरिडीह :- आज इनर व्हील क्लब गिरिडीह सनशाइन इनर व्हील के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष में आज १०० लोगों के लिए होने वाले प्रोजेक्ट की श्रृंखला में दसवां कार्यक्रम किया। 100 लोगों के बीच घड़ा और जल दान किया। साथ में जल संरक्षण और जल्द से संबंधित स्लोगन के साथ करीब 150 महिलाओं को लेकर एक रैली निकाली जिससे यह संदेश दिया गया की जल का बचाव करना धरती को सुरक्षित करने के लिए जरूरी है पीने के पानी की स्वच्छता बहुत जरूरी है साथ ही जल दान से बड़ा कोई दान नहीं है ऐसा संदेश देते हुए हमारे क्लब की करीब 20 सदस्यों और चंदनडीह गांव की डेढ़ सौ महिलाओं ने मिलकर जो रैली निकाली उससे आसपास के गांव के सभी लोग बहुत प्रभावित हुए। हमारे क्लब की हर बार कुछ अलग करने की कोशिश होती है। साथ में सभी को समोसा अंगूर भी बांटा गया। हमें बताते हुए बहुत खुशी हो रही है की यह प्रोजेक्ट हमारे क्लब के सभी सदस्यों और उनके फ्रेंड्स के सहयोग से संपन्न हो पाया इसमें प्रेसिडेंट सुमन गौरी सरिया पीडीसी पूनम सहाय पास्ट प्रेसिडेंट रंजना बगेड़िया वाइस प्रेसिडेंट सोनाली तार्व आइसो स्मृति आनंद जसमीत कौर जूली सहाय पायल गुड़गुटिया रश्मी गुप्ता सुनीता शर्मा और बहुत सारे मेंबर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *