हुसैनाबाद में भाजपा सदस्यता सम्मेलन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दिखाया संगठनात्मक ताकत

IMG-20250415-WA0042

आज हुसैनाबाद के भाजपा कार्यालय में भाजपा का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन हुआ। इसमें हुसैनाबाद विधानसभा के सभी मंडलों से सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी पलामू के वरिष्ठ नेता श्याम नारायण दुबे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। श्री डूबे ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां सभी वर्गों के लिए लाभकारी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कागज के बजाए धरातल पर उतरकर जनहित के कार्य करने की नसीहत भी दी। उन्होंने कहा भाजपा संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर बूथ कार्यकर्ताओं के मददगार बने। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अजय प्रसाद गुप्ता व संचालन महामंत्री श्रवण अग्रवाल ने किया मौके पर रामप्रवेश सिंह, विनय कुमार सिंह उर्फ बिनु सिंह,कामेश्वर कुशवाहा,सोमेश सिंह,नरेंद्र सिंह,श्रवण अग्रवाल,प्रदीप सिंह,विजय कुमार कुशवाहा,सीबी रमन सिंह,विनोद पांडे,सतेंद्र को पासवान,राजीव रंजन,नर्मदेश्वर सिंह,विमलेश सिंह,रविन्द्र सिंह,चंदन सिंह,पप्पू सिंह,अजय गुप्ता,विजय राजवंशी,उदय विश्वकर्मा,ओमप्रकाश राजवंशी,सतेंद्र सिंह,रमेश प्रजापति,रविरंजन सिंह,जयप्रकाश उपाध्याय,अजय सिंह,संजय सिंह,रामेश्वर राम,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए