हुसैनाबाद में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन, अटल बिहारी वाजपेयी को किया गया नमन

आज हुसैनाबाद में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा भाजपा कार्यालय विश्वकर्मा काम्प्लेक्स में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपाई के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंडल हुसैनाबाद के अध्यक्ष अजय गुप्ता एवं संचालन जिला मंत्री सोमेश सिंह ने किया कार्यक्रम की सुरुवात मुख्य वक्ता एवं अन्य नेताओं के द्वारा अटल जी के तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया मुख्य वक्ता के तौर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गढ़वा जिला प्रभारी बिपिन बिहारी सिंह उपस्थित रहे इस मौके पर उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी जी के बारे में कहा है कि वे सिर्फ नाम से ही नहीं, बल्कि कर्म और विचार दोनों से अटल थे, एक दूरदर्शी नेता, प्रखर वक्ता, कवि और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रतीक थे, जिन्होंने राष्ट्रसेवा और सुशासन की मिसाल कायम की और जिन्हें सभी दलों में सम्मान मिला, वे एक बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे जो भारत को विश्व में सशक्त देखना चाहते थे।
वहीं वारिष्ठ भाजपा नेता राम प्रवेश सिंह ने कहा की पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को एक दूरदर्शी नेता, कवि, और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाले महान राजनेता के रूप में वर्णित किया है, जिन्होंने भारत को परमाणु शक्ति बनाने और वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, लोकतंत्र और सुशासन को आधार बनाया, और अपने अटल निर्णयों से देश को नई दिशा दी।
इस अवसर पर संतोष सिंह ,योगेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह,अखिलेश मेहता रंजीत पासवन श्रवण अग्रवाल प्रदीप सिंह नरेंद्र सिंह महेंद्र सिंह कामेश्वर सिंह ,चन्दन सिंह ,उदय विश्वकर्मा, प्रिंस शर्मा, बीरेंद्र सिंह रविरंजन सिंह ,डॉ अखिलेश गुप्ता ,उदय सिंह ,डॉ भोला पासवान महेंद्र राम , रजनीश मिश्रा,अजय सिंह, रवींद्र कांस्यकार,राजन सिंह, हंसराज सिंह,बिपुल तिवारी,सतीश शर्मा, विजय राजवंशी,एवं काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।