हुआ बड़ा खुलासा, अफगानिस्तान में चीन तैयार कर रहा एंटी ड्रोन सिस्टम
चीन अफगानिस्तान को लुभाने के लिए बड़ी चाल चल रहा है, जिसमें उसे सफलता भी मिल रही है. खबर है कि चीन काबुल के पास अफगानिस्तान के बगराम एयरबेस पर एंटी ड्रोन सिस्टम तैनात कर रहा है. जब से तालिबान की सरकार आई है, तब से चीन लगातार इस अड्डे की मांग कर रहा था, लेकिन अब एंटी ड्रोन सिस्टम लगाने की उसे मंजूरी मिल गई है. इस एयरबेस से अमेरिका पूरे अफगानिस्तान में अपने हवाई अभियान भी चलाता था. अफगानिस्तान के पत्रकार बिलाल सरवरी का कहना है कि चीन और रूस की टीमें काबुल और बगराम एयरपोर्ट का सर्वे कर रही हैं.
