हथियार तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से जिंदा कारतूस और देसी कट्टे जब्त

0
download (14)

हथियार तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से जिंदा कारतूस और देसी कट्टे जब्त

 

बलौदाबाजार। शहर के कोतवाली पुलिस ने जिंदा कारतूस और देसी कट्टे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. कट्टा और कारतूस सप्लाई करने वाला दूसरा युवक फरार हो गया है. आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस पतासाजी में जुटी है. यह पूरा मामला बलौदाबाजार कोतवाली थाना क्षेत्र का है.

बलौदाबाजार पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने सभी पुलिस अधिकारियों को चौकन्ने रहते हुए अपराधियों पर कड़ी नजर रखने निर्देशित किया था. इस दौरान बलौदाबाजार कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक देसी कट्टा के साथ भैंसा पसरा के पास खड़ा है. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम फौरन हरकत में आई और मौके पर पहुंची तो युवक पुलिस को देख भागने लगे. पुलिस ने एक युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया, जिसके पास से देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है. युवक को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *