हरिहरगंज: सीता हाई स्कूल में जनसहयोग से बनेगी संस्कृत प्रयोगशाला, सेवानिवृत्त शिक्षक ने दिए दो कंप्यूटर कीबोर्ड

हरिहरगंज संवाददाता मनोज कुमार संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार और विद्यार्थियों मे ं इसके प्रति रुचि बढ़ान े के उद्देश्य से सीता हाई स्कूल मे ं जनसहयोग से संस्कृत प्रयोगशाला (संस्कृत लैब) की स्थापना की जा रही है। विद्यालय के शिक्षक डॉ । राजकुमार ने बताया कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से संस्कृत शिक्षण को प्रभावी बनान े के लिए यह पहल की गयी है। इसी क्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक मृत्युंजय सिंह ने संस्कृत प्रयोगशाला के लिए दो कंप्यूटर कीबोर्ड दान किए। प्रभारी प्राचार्य डॉ अजय प्रसाद राय ने कहा कि समाज के सहयोग से विद्यार्थियों को तकनीक आधारित संस्कृत शिक्षा उपलब्ध होगी। मौके पर डॉ नागदेव यादव, नीरज सिंह, ओरेन्द्र यादव, कन्हैया प्रसाद, गोपाल शरण राणा, ऋषिकेश कुमार, कपिल कुमार, कुलश्रेष्ठ, विनय त्रिपाठी, विवेक कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक मौजूद थे। अंत मे ं डॉ । राजकुमार ने मृत्युंजय सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जनसहयोग अभियान से अधिक से अधिक लोगों के जुड़न े की अपील