हर जिले हर गाँव के स्कूल तक पहुंचेगी…आम आदमी पार्टी :- राकेश तिवारी

आम आदमी पार्टी शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए हमेशा से काम करती आयी है, चाहे दिल्ली में हो या पंजाब। जिन राज्यों में हमारी सरकार नहीं है वहां भी भाजपा और कांग्रेस की शिक्षा विरोधी नीतियों के खिलाफ बुलंदी से आवाज़ उठाएगी।

आम आदमी पार्टी हर ज़िले, हर गांव के सरकारी स्कूलों तक पहुंचेगी और उनकी हालत देश के सामने लाकर रखेगी।

आज दिनांक आम आदमी पार्टी झारखंड के प्रदेश कार्यकर्ताओं की जूम मीटिंग प्रदेश प्रभारी श्री शिव चरण गोयल जी और प्रदेश सह प्रभारी श्री सुशील सिंह जी के साथ हुई।

मीटिंग का मुख्य उद्देश्य भाजपा और कांग्रेस की शिक्षा विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करना है। आम आदमी पार्टी हर ज़िले, हर गांव के सरकारी स्कूलों तक पहुंचेगी और उनकी हालत देश के सामने लाकर रखेगी।

इसको ले कर झारखंड के भी सभी जिले और प्रखंड में कार्यकर्ता दो दो लोगों की टीम बना कर जाएंगे और स्कूल की सच्चाई को देश भर की जनता के सामने रखेंगे।