“हर घर तिरंगा अभियान में विधायक आलोक चौरसिया का नेतृत्व, मंडल अध्यक्षों को वितरित किए तिरंगे”
प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर शुरू हुए “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत मंगलवार को विधायक आलोक कुमार चौरसिया ने चैनपुर, पथरा, रामगढ़, मेदनीनगर नगर निगम, डाल्टनगंज ग्रामीण, पोलपोल, सतबरवा, भंडरिया और बरगड़ के सभी मंडल अध्यक्षों को तिरंगा झंडा वितरित किया।
इस अवसर पर विधायक चौरसिया ने शाहपुर स्थित अपने आवासीय कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा लहराकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश दिया।
उन्होंने कहा, “तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, यह हमारी आज़ादी, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। हर घर पर तिरंगा फहराकर हम अपने देश के प्रति सम्मान और प्रेम का संदेश देंगे।”
विधायक आलोक कुमार चौरसिया जी ने आगे कहा कि यह अभियान हर भारतीय के दिल में देशभक्ति की भावना और राष्ट्रीय एकता को सशक्त करने का संकल्प है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि 15 अगस्त को घर-घर तिरंगा फहराकर आजादी के अमृत महोत्सव को यादगार बनाएं।

