होटवार केंद्रीय कारागार से कैदी फरार, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

राॅंची। होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से एक कैदी फरार हो गया है। शुक्रवार को हुई सामूहिक हाजिरी के बाद जेल प्रशासन को जानकारी मिली कि कैदी फरार हो गया है। जिसके बाद जेल में हड़कंप मच गया।