होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक।

0
b3ad31a3-0c41-45f7-980d-d4eeb7796470

महुआडांड : होली को लेकर शांति समिति की बैठक।

 

लातेहार जिला के महुआडाड थाना परिसर में बुधवार को होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक अनुमंडल पदाधिकारी रतन कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित लोगों को आदर्श आचार संहिता की नियम की जानकारी दी।वही अनुमंडल पदाधिकारी रतन कुमार सिंह ने लोगो से सौहार्दपूर्ण तरीके से होली का त्योहार मनाने का अपील करते हुए कहा कि रंगो का त्योहार होली भाई चारा स्थापित करने का त्योहार है। रमजान एवं होली का त्योहार को हर कोई भाईचारा के साथ मनाए। संवेदनशील जगहों पर पुलिस की निगरानी रखी जाएगी।साथ ही गश्ती दल नियुक्त किए जाएंगे। सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी, समाज को जागरूक रहने की जरूरत है । सोशल मीडिया पर नजर रखी जाएगी । कोई भी बात पोस्ट करने से पहले तथ्यों की जांच कर लें । असामाजिक तत्वों पर पुलिस की निगरानी रहेगी। जोर जबरदस्ती किसी को रंग न लगायें । कोई भी अप्रिय घटना की सूचना मिले तो अविलंब थाना को सूचना दी जाय। वहीं शांति समिति बैठक के बाद सभी अनुमंडल वासियों को होली का अग्रिम बधाई दिया। बैठक में मुख्य रूप से पुअनि बादल दास, भाजपा नेता संजय जयसवाल, युवा कांग्रेस नेता अजित पाल कुजूर, फादर दिलीप एक्का, बिहारी जायसवाल, सदर मो इमरान खान, सदर सैक्रेटरी मो. आजाद खान, बृजमोहन जायसवाल, बिजय जायसवाल, अनिल मनोहर, मो इस्माइल मुखिया, उषा कुजूर, मुखिया सुषमा टोप्पो, मो. हबलु खान, अशोक प्रसाद, दिलीप प्रसाद सहित दर्जनों गणमान्य एवं प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *