होली पर्व को लेकर पांकी थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक
होली पर्व को लेकर पांकी थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक
होली पर्व को लेकर पांकी थाना परिसर में शनिवार की दोपहर शांति समिति की बैठक हुई जिसमें प्रशिक्षु आईपीएस गौरव गोस्वामी पुलिस एसडीपीओ मनोज कुमार झा प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद सहित प्रखंड के दर्जनों जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न समुदाय के कई लोग शामिल हुए, बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रशिक्षु आईपीएस गौरव गोस्वामी ने विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों से त्योहार को लेकर की जा रही तैयारी एवं होली पर आयोजित कार्यक्रम के बारे में जानकारी प्राप्त की उन्होंने कहा कि त्यौहार खुशियां लेकर आता है, इसलिए त्यौहार को आपसी भाईचारे एवं सौहापूर्वक तरीके से मनाएं, उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अप्रिय घटना एवं अफवाह की सूचना तत्काल थाना को करें पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।
बैठक में मुखिया प्रेम प्रसाद अनीता लोहरा हफीजुल अंसारी रफीक अंसारी भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष शंकर प्रसाद मुखिया प्रदुमन सिंह मिनटी वर्मा बृजदेव सिंह उपेंद्र गुप्ता विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह एजाज खान सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
