होली पर्व को लेकर नेतरहाट में शांति समिति की बैठक

0
ece4b0b7-9fd9-44c6-b76c-e512f4539b75

होली पर्व को लेकर नेतरहाट में शांति समिति की बैठक

महुआडांड़ होली पर्व को लेकर नेतरहाट थाना में मंगलवार को थाना प्रभारी अरविंद हेरेंज की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई। पर्व को आपसी सौहार्द एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखते हुए मनाने पर चर्चा की गई। थाना प्रभारी अरविंद हेरेंज ने कहा कि होली पर्व ऐसे मनाएं कि भाईचारगी का संदेश दूसरे जगह के लोगों तक पहुंचे। पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकस है। शांति भंग करने वालों को चिन्हित कर सूचना, पुलिस प्रशासन के लोगों को दें। ताकि समय रहते घटना को रोका जा सके। बैठक में नेतरहाट मुखिया रामबिशुन नागेसिया, एएसआई संतोष कुमार, सुनील उरांव, बिकु प्रसाद, राजु यादव, दीपक, अवधेश गोपाल, भोला, शाह शशी, अन्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *