होली पर्व को लेकर मनिका थाना परिसर में शान्ति समिति की बैठक।

होली पर्व को लेकर मनिका थाना परिसर में शान्ति समिति की बैठक।
मनिका- होली पर्व को लेकर दिन शुक्रवार को मनिका थाना परिसर में शान्ति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान शान्तिपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की गई। वहीं होली के नाम पर फुहड़ता और हुड़दंग करने वालों पर भी पुलिस की पैनी नज़र रहेगी। होली पर्व को लेकर वरीय अधिकारियों के निदेश पर मनिका थाना परिसर में शान्ति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान डीएसपी भरत राम और मनिका थाना अध्यक्ष शशि कुमार ने शान्ति पूर्वक और भाई चारे के साथ होली मनाने की अपील किया। वहीं होली के नाम पर फुहड़ता और हुड़दंग करने वालों को चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। होली पर्व को लेकर जगह जगह पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। किसी प्रकार की सुचना तत्काल पुलिस को दे। बैठक के दौरान बीडीओ संदीप कुमार ने बताया कि होली के दौरान कुछ लोग सड़कों पर हुड़दंग करने से बाज नहीं आते ऐसे लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। वहीं होली के दौरान सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर मनिका प्रखंड के विभिन्न वार्डो के वार्ड सदस्य और जनप्रतिनिधी और प्रखंड के गणमान्य लोग भी मौजूद थे।