होली मिलन समारोह में खूब उड़ा अबीर गुलाल, एक दूसरे को अबीर लगाकर दी होली की शुभकामना

0
Untitled - Copy

होली मिलन समारोह में खूब उड़ा अबीर गुलाल, एक दूसरे को अबीर लगाकर दी होली की शुभकामना

विश्रामपुर नगर परिषद अंतर्गत वार्ड नौ के डंडीला खुर्द गांव में बुधवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया.समारोह का उद्घाटन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अमृत शुक्ला ने फीता काट कर किया.श्री शुक्ला ने कहा कि रंगों का त्योहार होली असत्य पर सत्य के जीत का प्रतीक है.होली पर्व हम सबको एक दूसरे से जोड़ने का भी कार्य करता है.इसलिए सभी को मिलजुलकर इस पर्व को मनाना चाहिए.वैसे भी मिलजुलकर मानने से किसी भी पर्व का महत्व और बढ़ जाता है. फिलहाल देखा जाए तो क्षेत्र की जनता की चिंता किसी भी जनप्रतिनिधि को नहीं है मैं समाज से जुड़ा हुआ व्यक्ति हूं सभी लोग को एक साथ लेकर चलना ही मेरा परम कर्तव्य है और मैं इस बात का निर्वहन करते आ रहा हूं समारोह के दौरान खूब अबीर गुलाल उड़ा.लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की अग्रिम बधाई दी. वही श्री शुक्ल के द्वारा कार्यक्रम में भोजन का भी व्यवस्था की गई थी, समारोह में भोजपुरी के प्रसिद्ध गायकों के होली गीतों पर श्रोता खूब झूमे.नर्तकियों ने भी अपने नृत्य से लोगों का मन मोह लिया.मौके पर डॉ डी पी शुक्ला,सीताराम चौबे,प्रो.नंदलाल शुक्ला,अजब नारायणं शुक्ला,मार्कण्डे चौबे, ओम प्रकाश शुक्ला, सुशील शुक्ला, आलोक शुक्ला, मिथिलेश मिश्रा, लालबाबू शुक्ला,रामाश्रय शुक्ला सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *