होली मिलन सह सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

होली मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन
गढ़वा:-कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी संस्था के द्वारा जिले के डंडई प्रखण्ड स्थित जल भवन परिसर के पास होली मिलन सह सम्मान समारोह का अयोजन किया गया। कार्यक्रम की सुरूआत डंडई प्रखंड के विभिन्न पंचायत के मुखिया, प्रमुख, बीडीसी सहित संस्था के सचिव विकास कुमार माली ने संजुक्त रुप से बाबा भीम राव अंबेडकर को मल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम मंच पर फीता काटकर किया। समारोह में शामिल महिलाओं और पुरुषों ने एक-दूसरे को अबीर -गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान संस्कृति का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधि ने कहा कि कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी का कुछ दिन पूर्व ही हमारे डंडई प्रखंड में इतनी बड़ी कार्य करने वाले संस्था का कार्यालय का शुरुआत हुआ। संस्था का सुरुआत हमारे प्रखंड में होना हम सभी ग्रामीणों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा की संस्था का जो उद्देश्य है। काफी सराहनीय है। संस्था गरीब हित में कार्य करती है। संस्था दहेज प्रथा बाल विवाह भ्रूण हत्या जैसी कुरीतियों को दूर करने को लेकर मुहिम छेड़ा है। जिसमें हम सभी को सहयोग करने की जरूरत है। संस्था के सचिव विकास कुमार माली ने कहा कि 2010 से हमारी संस्था गरीब हित में कार्य सुरु किया है। जो लगातार जारी है। उन्होंने कहा की होली आपसी भाईचारे का त्योहार है। लोग इसे होली मिलन समारोह के रूप में मना कर आपसी में भाईचारे का बढ़ावा दिया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि होली अंहकार पर करुणा प्रेम के जीत का प्रतीक है। होली एक ऐसा पर्व है कि सभी गिले शिकवे भूल कर लोग एक-दूसरे से गले मिलते है। उन्होंने कहा की इस बैनर के तले अब तक हजारों गरीब असहाय लड़कियों की शादी कराई गई है। वहीं भ्रूण हत्या, बाल विवाह, दहेज प्रथा से संबंधित कई जागरूकता कार्यक्रम भी झारखंड बिहार सहित
अन्य प्रदेशों में चल रहा है। उन्होंने कहा की 17 मार्च को महानगर मुंबई के वसई रोड़ में कार्यालय का शुरुआत हुआ है। इस अवसर पर जिला परिषद् उर्मिला देवी, राजेश मेहता, महाबिर राम, दीनानाथ पांडे, राम प्यारी सिंह, सुभाष चन्द्र मेहता, राजा लाल सिंह, राम सागर राम, कृष्णा कांत सिंह, अरविंद पासवान, सुमन मेहता, राजकुमारी देवी सहित आदि लोग उपस्थित थे।