होली और रमजान को लेकर थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

0
1a117a59-ba9c-4479-9519-69bab6cbd137

मेराल थाना परिसर में मंगलवार को होली पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मानने को लेकर थाना प्रभारी विष्णु कांत की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक किया गया। इस अवसर सीओ यशवंत नायक ने उपस्थित लोगों से होली पर्व शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में भाईचारा के साथ मनाने का अपील किया। उन्होंने लोगों से कहा कि अफवाह से बचे और किसी भी तरह की घटना होने पर तत्काल प्रशासन को सूचना दें साथ ही उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले लोगों पर 100 मिनट के अंदर प्रशासन द्वारा करवाई किया जाएगा। थाना प्रभारी विष्णुकांत ने उपस्थित लोगों से होली पर्व आपसी भाईचारा एवं प्रेम से मनाने की अपील किया। थाना प्रभारी ने कहा कि समाज में नफरत फ़ैलाने की कोशिश करने वाले तत्वों पर पुलिस का पैनी नजर है। मेराल पुलिस चौबीस घंटे जनता की सेवा और सुरक्षा में तत्पर है। उन्होंने कहा कि आप लोग किसी भी तरह की सुचना पुलिस को दें। पुलिस गलत लोगों के साथ सख्ती से निपटेगी। शराब बनाने एवं बेचने वाले लोगों को खैर नहीं है। इस अवसर पर बीस सूत्री अध्यक्ष शंभू प्रसाद साव, प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी,उप प्रमुख निजामुद्दीन खान, भाजपा नेता संजय भगत, मुखिया रामसागर महतो, विरेन्द्र नाथ तिवारी, संजय राम सुरेश पासवान मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र चौधरी, रविन्द्र गुप्ता सहित आदि लोगों ने आपसी भाईचारा एवं प्रेम के साथ होली पर्व मनाने को लेकर अपना अपना विचार को रखा। कार्यक्रम का संचालन झामुमो नेता अतहर अली अंसारी ने किया।इस अवसर पर एसआई रामाकांत पांडेय,निर्भय सिंह एएसआई सर्वानंद महतो, प्रकाश कुमार, मुखिया अजीज अंसारी, मंदीप सिंह,मुखिया प्रतिनिधि दिलजान शेख, सुरेंद्र गोस्वामी,बीडीसी कृष्णा प्रसाद प्रजापति, बीडीसी प्रतिनिधि नथुनी राम, विनोद पासवान, के अलावा डॉक्टर लालमोहन ,संदीप दुबे कलाम खां,मो नसीम , जगरनाथ महतो, पंकज जायसवाल,मो जहूर रंगसाज, नेपाल विश्वकर्मा, अशोक राम, विनय ठाकुर,इंदेश पांडेय, सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *