हनुमान जन्मोत्सव का 3 दिवसीय महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सम्पन्न

हनुमान जन्मोत्सव का 3 दिवसीय महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सम्पन्न

श्री महावीर कुटिया मंदिर सेवा समिति द्वारा भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। इस मौके पर श्री महावीर कुटिया मंदिर सेवा समिति द्वारा पावन अवसर हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित 3 दिवसीय धार्मिक इस महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने भाग लेकर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया।
महोत्सव के प्रथम दिवस पर 7 आचार्यों द्वारा 24 घंटे अखंड हनुमान चालीसा पाठ किया गया, जिससे मंदिर परिसर पूर्णतः भक्तिमय हो गया। इसके पश्चात हवन का आयोजन किया गया तथा ब्राह्मण भोजन कराकर पुण्य लाभ प्राप्त किया गया। वंही
द्वितीय दिवस पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
तथा कार्यक्रम के अंतिम दिन प्रातः 31 किलो दूध से बालाजी महाराज का अभिषेक किया गया, जिसमें भक्तों ने पूरे श्रद्धा भाव से भाग लिया। इसके पश्चात सुबह सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसका वाचन सुनील जी केडिया द्वारा किया गया तथा दीपक (पप्पू) जी झुनझुनवाला द्वारा ज्योत प्रज्वलित की गई। वंही मौके पर दोपहर में आयोजित बालाजी महाराज की रसोई (भंडारा) में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सैकड़ों भक्तों ने भंडारे का प्रसाद लिया और आयोजन की सराहना की। इसके साथ ही
शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया, जिसमें भक्तों ने एक स्वर में हनुमान जी की स्तुति कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इस भव्य धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में फंटा जालान, मित्तू खंडेलवाल, कपु गोयनका, अमित अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, मुस्कान बसाईवाला, प्रमोद बसाईवाला, बदामी झुनझुनवाला, पप्पू झुनझुनवाला, नीलकमल भरतिया सहित अनेक श्रद्धालु एवं सेवाभावी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

इस मौके पर समिति के पदाधिकारीयों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिकता, एकता एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।