हजारीबाग की ओर जा रहे एक इनोवा कार से 46 लाख रुपए कैश बरामद किया है

0
ed9164e5-0b6b-44e4-8bca-99c35d0766e0

रांची से हजारीबाग की ओर जा रहे एक इनोवा कार से 46 लाख रुपए कैश बरामद किया है

 

रामगढ़. झारखंड के रामगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है. मिली जानकारी के अनुसार रामगढ़-रांची एनएच -33 फोरलेन पर वन खेता टोल प्लाजा के निकट बने चेक पोस्ट के पास एसएसटी की टीम ने रांची से हजारीबाग की ओर जा रहे एक इनोवा कार से 46 लाख रुपए कैश बरामद किया है. कार में दो लोग सवार थे. दोनों को फिलहाल हिरासत में रखा गया है.पैसे की गिनती के लिए आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है. कार में सवार लोग बरामद पैसे का किसी तरह का कागजात नहीं दिखा पा रहे हैं. कार सवारों ने बताया कि यह पैसे बिजनेस के लिए ले जाया जा रहे थे. लेकिन, दोनों ने इससे संबंधित कोई भी दस्तावेज अब तक जांच टीम के पास प्रस्तुत नहीं किया है. रामगढ़ जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद यह नगदी की सबसे बड़ी बरामदगी।
रांची नंबर के कार से इतने बड़े पैमाने पर नगदी मिलने से पूरे क्षेत्र मे कयासों का बाजार जारी है. फिलहाल बरामद पैसे को कहां इस्तेमाल किया जाना था इसकी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *