“हजारीबाग घटना के विरोध में गिरिडीह में कैंडल मार्च, ‘हम न्याय चाहते हैं’ से गूंजा शहर
हज़ारीबाग घटना के विरोध में आजसू का केन्डील मार्च
सरकार को घेरा, कड़ी कार्रवाई की मांग
गिरिडीह : चन्दन पाण्डेय
हजारीबाग में 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्क,र्म के बाद पत्थर से कुच,लकर ह,त्या की दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है. इस घटना के विरोध में आजसू पार्टी ने गिरिडीह के टावर चौक पर कैंडल मार्च निकाला गया. जिसमें पार्टी के महिला मोर्चा से जुड़े कई कार्यकर्त्ता मौजूद थे. इस दौरान पीड़िता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की. यह कैंडल मार्च में शहर के विभिन्न मार्गो का भर्मण करते हुए टावर चौक पहुंचा. पार्टी कार्यकर्ताओ के हाथों में मोमबत्तियां लेकर न केवल मासूम बच्ची को श्रद्धांजलि दी, बल्कि समाज में बढ़ते अपराधों के खिलाफ अपना आक्रोश भी जाहिर किया. इस दौरान ‘हम न्याय चाहते हैं’ जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा. मार्च में उपस्थित लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए. जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष कम्पू यादव ने कहा कि झारखंड में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है. इसके साथ ही अप,राधियों के मन से कानून का भय समाप्त हो चुका है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपराध पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है. मौक़े पर प्रखंड अध्यक्ष मनोज शर्मा, सचिव टिंकू साव, महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष प्रियंका शर्मा, कनक सिंह, ममता देवी, साधना देवी, रूबी देवी, आरती देवी, सुमन देवी, प्रमिला देवी समेत कई लोग मौजूद थे.

