हिंदू मुस्लिम एकता मंच की बैठक आयोजित की गई

0
d8e4597c-103f-4795-81a2-1fe5317f79f2

मोहर्रम के दिन मेराल थाना क्षेत्र के हासनदाग गांव में फिलिस्तीन का झंडा फहराया जाने के मामले को लेकर गुरुवार को गांव के मदरसा के सभागार में हिंदू मुस्लिम एकता मंच के तत्वावधान में दोनों समुदाय के प्रबुद्ध लोगों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों समुदाय की बड़ी संख्या मे लोग शामिल थे। फिलिस्तीन झंडा फहराया जाने के मामले को लेकर बैठक में चर्चा की गई तथा लोगों ने कहा कि अगर किसी शरारती तत्व द्वारा इस तरह का हरकत किया गया है तो वह निंदनीय है। गांव में सब दिन गंगा जमुनी तहजीब का अनुपालन होता है तथा दोनों समुदाय के लोग पूरे भाईचारे एवं सद्भावना के साथ रहते रहे हैं। अगर किसी व्यक्ति द्वारा सद्भावना को बिगड़ने का प्रयास किया जाएगा तो दोनों समुदाय के लोग मिलकर उसे दंडित करेंगे ताकि गांव की सद्भावना एवं भाईचारा बनी रहे। बैठक में मुखिया पति हरेंद्र चौधरी बीडीसी नंदू चौधरी पूर्व मुखिया दुखन चौधरी उप मुखिया अविनाश चौबे डीलर मानदेव बैठा अनिल चौधरी पूर्व बीडीसी सुदर्शन विश्वकर्मा मुबारक अंसारी गफूर अंसारी गुलवास अंसारी पूर्व मुखिया रामप्रवेश चंद्रवंशी संतोष कुमार चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *