हिंडालको कोल माइंस ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

0
6ff0dce2-6c50-41af-a5c3-c2492243c9dc

हिंडालको कोल माइंस ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

हिंडालको ने ग्रामीण महिलाओं को किया सम्मानित

महिलाओं के लिए शिक्षा अत्यंत जरूरी: प्रकाश साहू

चंदवा: चंदवा के चकला पंचायत में हिंडालको कोल माइंस ने अपनी सामाजिक सरोकार नीति के तहत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया है। उक्त कार्यक्रम का शुरुआत मुख्य अतिथि मानव संसाधन प्रमुख प्रकाश साहू मुखिया रंजीता एक्का, सीएसआर हेड अनुनय कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया । मौके पर एचआर हेड प्रकाश साहू ने कहा कि महिलाओं को शिक्षा पर विशेष जोर देना चाहिए। उनके पढ़े लिखे होने से उनका परिवार ,समाज, गांव शिक्षित होता है । वह गांव विकास की गाथा लिखता है। ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाली महिलाओं के लिए शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। इधर मुखिया रंजीता एक्का ने सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाली महिलाओं को आर्थिक रूप से संपन्न होने के लिए रोजगार प्राप्त करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि हिंडालको कोल माइंस के द्वारा चकला के कई गांव टोला में कौशल विकास के अलावे अन्य प्रकार के रोजगार उन्मुखी प्रशिक्षण को दिया जा रहा है ।प्रशिक्षित महिलाओं से ग्रामीण महिलाएं प्रशिक्षण लेकर अपनी आय को बढ़ा सकती है। इधर सीएसआर हेड अनुनय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि चकला की ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रूप से संपन्न हो जिसके लिए उनका प्रयास सदैव जारी रहेगा। मौके पर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने भी अपनी समस्याओं को कंपनी के महिला कर्मियों के समक्ष रखा इसके समाधान को लेकर महिला कर्मियों ने उपाय भी बताया । उक्त कार्यक्रम में चकला पंचायत के पड़वा, अम्बाटांड़ , नवाटोली अररियाताड़ की स्वयं सहायता समूह के अलावे भारी संख्या में ग्रामीण महिलाएं मौजूद रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सरिता कुमारी ,एथल , अशफाक उत्तम समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे । कार्यक्रम में खेल कूद प्रतियोगिता भी कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *