हिमाचल में भारी बारिश का कहर, अब तक 39 की मौत, 4 लापता

हिमाचल में लगातार हो रही वर्षा से सामान्य जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। तेज बारिश के कारण अबतक 39 लोगों की जान जा चुकी हैं जबकि, चार लोग अब भी लापता हैं। मौसम विभाग ने राज्य में पांच जुलाई तक मूसलाधार बारिश की संभावना व्यक्त की है।