हेमंत सरकार को पलामू की तरफ से ढेरों धन्यवाद : राजेंद्र सिन्हा

0
4f18ff4a-63c4-4743-9589-03fe1ed4a017

हेमंत सरकार को पलामू की तरफ से ढेरों धन्यवाद : राजेंद्र सिन्हा

झामुमो पलामू के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी चतरा, लातेहार, गढ़वा सहित पलामू के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं प्रेस और मीडिया के बंधुओं का धन्यवाद दिया है। आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में प्रशासन ने भी भरपूर किया जिसके लिए प्रशासन के सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों को भी धन्यवाद। मुख्यमंत्री का पलामू दौरा दो दिन का था, 30 नवंबर को माननीय मुख्यमंत्री ने स्थानीय टाउन हाल में प्रमंडल के कार्यकर्ताओं के साथ एक दिवसीय बैठक किया था, और 1 नवंबर को पुलिस लाइन स्टेडियम में “आपकी सरकार – द्वार कार्यक्रम” में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। उन्होंने झामुमो पलामू के अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा के नेतृत्व में तैयार हुए विकास रथ को भी हरी झंडी दिखाई थी, ये रथ पूरे पलामू का दौरा करेगी और हेमंत सरकार के सभी योजनाओं का प्रचार प्रसार करेगी। राजेंद्र सिन्हा ने बताया माननीय मुख्यमंत्री के दौरे से झामुमो के सभी कार्यकर्ता उत्साहित हैं, एक महीने में दो बार मुख्यमंत्री जी का आना दिखाता है की पलामू के प्रति काफी संवेदनशील हैं और पलामू में विकास की गंगा बहा रहे हैं, उन्होंने 100 करोड़ के योजनाओं का उन्होंने शिलान्यास किया जिससे पलामू में विकास तेजी से होगा। झामुमो की मजबूत टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने दिन रात मेहनत कर कार्यक्रम को सफल बनाया, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, नगर मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा और पिछड़ा दलित मोर्चा के सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद जिनकी मेहनत से सफल कार्यक्रम संभव हो सका। अब सभी कार्यकर्ता गांव गांव जा कर, लोगों को आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से जोड़ कर लोगों को हेमंत सरकार की योजनाओं का लाभ दिला रहे हैं। पलामू की जनता से भी अपील है की सभी लोग आपकी योजना आपके सरकार के कैंप में जाएं और ज्यादा से ज्यादा लाभ लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *