हेमंत सोरेन के लिए झामुमो के कार्यकर्ताओं ने रखा एक दिन का उपवास

0

हेमंत सोरेन के लिए झामुमो के कार्यकर्ताओं ने रखा एक दिन का उपवास।

मनिका- झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के झामुमो जिला कमेटी एवं मनिका झामुमो कमेटी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को अपने नेता हेमंत सोरेन के लिए न्याय की मांग करते हुए बाबू आर्टिका के समीप एक दिन का उपवास रखा। वही आदिवासी महिलाओं के एक समूह ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री की जेल से जल्द रिहाई के लिए पारंपरिक शैली में पूजा अर्चना की। वहीं झामुमो कार्यकर्ताओं ने झारखंड झुकेगा नहीं के नारे वाले पोस्टर लगाए हुए थे। जिममे हेमंत सोरेन की तस्वीर थी। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सिकेश्वर राम ने कहा की झारखंड झुकेगा नहीं यह राज्य की जनता का नारा है। यह भगवान बिरसा सिंधु- कान्हू शेख भिखारी नीलांबर पीतांबर और अन्य लोगों का नारा है। जिससे यह संदेश जाता है की झारखंड कभी नहीं झुका है। और नहीं भविष्य में ऐसा होगा। मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव, मनिका प्रखंड अध्यक्ष सिकेश्वर राम, झामुमो जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मुरारी ठाकुर, जिला सचिव समसुद लोहारा, टिट मोहन मुंडा, वारिस अंसारी, अरुण दुबे, प्रखंड सचिव संदीप उरांव सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *