हेल्पिंग कॉर्प्स फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंद विधवा,दिव्यांग व बुजुर्गो के बीच कंबल का किया वितरण ||

0
Untitled

संकड़ो लोगो के बीच बांटे गए कंबल

 

बुधवार को गिरिडीह के जमुआ प्रखंड के डुमरीयाटांड में हेल्पिंग कॉर्प्स फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंद विधवा,दिव्यांग व बुजुर्गो के बीच एक सौ से अधिक कंबल का वितरण किया गया। हेल्पिंग कॉर्प्स के प्रखंड समन्वयक राजेश कुमार वर्मा ने बताया की संस्था की इस पहल से लोगों के चेहरे पर काफ़ी ख़ुशी देखी गई है। वही कहा की हेल्पिंग कॉर्प्स पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में बढ़ चढ़कर कर लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर है। अपने हितों के ध्यान के साथ समाज के गरीबों का ध्यान भी रखना हम सभी की जिम्मेदारी है । गरीबों को ठंड से बचाव के लिए वस्त्र व कंबल का वितरण हमने समय समय पर संस्था के तरफ से किया है ।इस बाबत कंबल वितरण कार्यक्रम में पर मुख्य रूप से हेल्पिंग कॉर्प्स के जिला समन्वयक ज़ाकिर अंसारी,रमेश दास,माइकल सौरेन व शिव कुमार आदि मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *