हेड कांस्टेबल ने मुस्लिम महिला पर किया कमेंट, निलंबन आदेश जारी

0
Untitled

हेड कांस्टेबल ने मुस्लिम महिला पर किया कमेंट, निलंबन आदेश जारी

 

चेन्नई। चेन्नई में एक हेड कांस्टेबल को मुस्लिम महिला से अभद्रता के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। इतना ही नहीं, ऑफिसर ने कहा कि तुम्हारा खूबसूरत चेहरा नहीं दिख रहा है। इसलिए तुम अपना बुर्का हटा दो। यह महिला पुलिस स्टेशन गई हुई थी, जहां उसके साथ इस तरह का बर्ताव हुआ। दरअसल, महिला की एक गाड़ी चोरी हो गई जिसे लेकर उसने शिकायत दर्ज कराई थी। इसे लेकर उसने FIR दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया था और बाद में गाड़ी बरामद भी कर ली गई। इस मामले में हेड कांस्टेबल ने फातिमा से कहा कि अगर उसे अपना स्कूटर वापस चाहिए तो इसके लिए कोर्ट जाना होगा। यह सुनकर वह परेशान हो गई और रोने भी लगी। इस पर ऑफिसर ने कहा, ‘तुम तो रोते हुए भी खूबसूरत लग रही हो। एक काम करो कि अपना बुर्का हटा दो यह तुम्हारे सुंदर चेहरे को ढक रहा है।उसने इसे लेकर हेड कांस्टेबल के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। अब इस केस को लेकर भी पुलिस टीम की ओर से ऐक्शन लिया गया है। शुरुआती जांच के आधार पर आरोपी पुलिस ऑफिसर को सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हो रही है। और कहा कि अगर पुलिस अधिकारी ही ऐसा बर्ताव करेंगे तो कैसे सुधार होगा। आरोपी ऑफिसर के खिलाफ सख्त ऐक्शन लिया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *