हाथियों के झुंड की चपेट में आने से मौत ||

0
f7561ac1-b60f-48e9-80d1-737458ba2abd

धुरकी: कांग्रेस जिला अध्यक्ष इंजीनियर ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने रविवार को हाथियों के झुंड के चपेट में आने से मौत होने के बाद मृतक इंद्रदेव सिंह के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात किया, तथा उनके परिजनों को ढांढस बनाया और सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया वही जिला अध्यक्ष ने मृतक के परिवार वालो को राशन देकर मदद किया,
वही जिला अध्यक्ष ने कहा मृतक के परिवार वालो को जल्द विभागीय मुआवजा दिलाया जायेगा, इसकी पहल डीएफओ से बात करने की बात कही,
विदित हो की बीते गुरुवार को केतमा गांव निवासी इंद्रदेव सिंह उम्र 45 वर्ष की मौत हाथियों के झुंड के चपेट में आने से हो गई थी मृतक पेशे से भैंस पालता था,वह दिनचर्या की तरह भैंस को जंगल में चराने जाता था,भैंस चराने के क्रम में उसका भैंस भूल गया था वह अपने भैंस को खोजने माझपानी के पुसुदाग जंगल में गया था और वह हाथियों के झुंड में आ गया और हाथियों ने उससे पटक पटक के मार डाला था इसके बाद ग्रामीणों ने मृतक के शव को अंबाखोरेया मुख्य सड़क को जाम कर दिया था तथा वन अधिकारी के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करने लगे थे इधर घटना के जानकारी के बाद वन अधिकारी, बीडीओ व थाना प्रभारी धरनास्थल पर पहुंचकर परिवार वालो को शांत कराया, तथा विभागीय मुआवजा शीघ्र भुगतान करने का भरोसा दिलाने के बाद धरना को समाप्त किया,
इस मौके पर कांग्रेस जिला सचिव राजू चंद्रवंशी,जेएमएम नेता ईसराइल खान,अख्तर अंसारी, अनिरुद्ध गुप्ता, संभू सिंह,जमाल अंसारी,रामप्रवेश राम सहित अन्य लोग मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *