हाइबा की चपेट मे आने से महिला की हुई मौत.

0
Untitled

हाइबा की चपेट मे आने से महिला की हुई मौत.

बालूमाथ. रांची चतरा रोड में बालूमाथ टीवीएस शोरूम के समीप बीती रात्रि एक हाइबा की चपेट में आने से महिला शांति देवी 48 वर्ष पति जोगेंद्र उर्फ़ जोखन राम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. वही घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि महिला अपने घर से मुरपा मोड की तरफ जा रही थी तभी एक अज्ञात हाइबा ने उसे अपनी चपेट में लिया जिसमे महिला की मौत हो गई. इस घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और अत्यंतपरिक्षण हेतु लातेहार भेज दिया. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *