ज्ञानदीप ज्योति पब्लिक स्कूल में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन शान से फहराया गया तिरंगा ||
ज्ञानदीप ज्योति पब्लिक स्कूल में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन शान से फहराया गया तिरंगा
पलामू जिला के पाटन प्रखंड के किशुनपुर चनेया बाजार में स्थित ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन स्कूल प्रांगण में स्कूल के निदेशक राजू कुमार मेहता के द्वारा झंडा तोलन किया गया, झंडोतोलन में किशुनपुर ओपी प्रभारी कुमार नीरज उपप्राचार्य सारंग पांडे समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। झंडा तोलन के बाद स्कूल प्रांगण में 26 जनवरी के शुभ अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मंत्री श्रीमती सुधा चौधरी ने विधिवत रूप से उद्घाटन किया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। उद्घाटन सत्र के बाद विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जहां छात्रों ने एक से एक बढ़ कर एक्सप्रीमेंट दिखाया।साथ ही कई कला प्रदर्शन भी दिखाए,स्कूल के बच्चों ने समाज में हो रहे कुर्तियों के प्रति शिक्षा को बेहतर ढंग से बढ़ाने को लेकर बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नाटक भी दिखाएं,वही स्कूल के निदेशक राजू कुमार मेहता के द्वारा बताया गया कि इस स्कूल में सीबीएसई पैटर्न पर आधारित इंग्लिश मीडियम के माध्यम से नर्सरी से दसवीं तक की बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए स्कूल प्रयासरत है और कम खर्चे में आप यहां बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करा सकते हैं हमारे विद्यालय मे अनुभवी शिक्षकों के द्वारा बेहतर शिक्षा दी जाती है स्कूल में बच्चों को आने-जाने के लिए वाहन की सुविधा कंप्यूटर लैब, साइंस लैब,बच्चों के मनोरंजन एवं प्रतिभागी छात्रों को विकसित करने के लिए,डांस की क्लास,कराटे,एवं नन्हे मुन्ने बच्चों के देखभाल के लिए दाई की भी व्यवस्था की गई है। मौके पर स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षिका सारंग पांडेय,रंजीत सिंह,निशा दुबे,अंकिता, साधना,मुरली,ज्योति, रणविजय,निशा तिवारी,खुशबू कुमारी,नेहा,चंचला,मुकेश, विवेक कुमार मौजूद रहे।
