गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, पलामू में विज्ञान प्रदर्शनी सह नवाचार कार्यक्रम का भव्य आयोजन

पलामू – मेदिनीनगर गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज पलामू में विज्ञान प्रदर्शनी सह नवाचार के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर संजय कुमार सिंह ने मोमेंटो अंगवस्त्र देकर स्वागत किए। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर ऑडिटोरियम में विज्ञान एवं इंजीनियरिंग के बचे प्रदर्शनी व इनोवेशन के कार्यक्रम रखे थे जहां मुख्य वक्ता अपना व्याख्यान दिए। कॉलेज के निकट अन्य विद्यालय से भी विज्ञान के बच्चे शिरकत किए थे।

अपने संबोधन में हमने कहा कॉलेज प्रबंधन का यह प्रयास बहुत ही सराहनीय व दीर्घकालिक लाभप्रद है। दुनिया के अन्य मुल्क तकनीकी में जो आगे हैं उसका कारण सिर्फ इतना है कि वहां के संस्थान और सरकार राष्ट्रभावना से जोड़ कर रिसर्च करने पर खर्च करते हैं जब की हमारे यहां यह कार्य नहीं होता है और मेधा पलायन कर जाता है। काश कि आज सुनीता जैसी महिला अपने देश के लिए नवाचार कर रही है। देश के राष्ट्रपति दो दिन पहले मंदिर के लिए जमशेदपुर में भूमि पूजन कर के गई उसमें क्या रिसर्च करेंगे झारखंड के बच्चे? वहीं अंतरिक्ष के पार्ट्स बनाने वाला HEC अपने दुर्दिन पर आठ आठ आंसू बहा रहा है। साम्राज्यवादी शक्तियां आज भी भारत पर आंख तड़ेरे रहता है,रक्षा सौदा दूसरे देश पर निर्भर होता है अगर भारत के इंजीनियरों के प्रोत्साहन मिले तो भारतीय बच्चे जापान चीन को धूल चटा कर रख देंगे। सीवी रमन से अब्दुल कलाम तक इसरो से नासा तक हमारे बैज्ञानिक इसी प्रदर्शनी व इनोवेशन के बदौलत धाक जमाए हुए है।

पलामू गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज के तमाम विद्यार्थियों से कहना चाहेंगे कि देश और दुनिया के हर लैब में अपना रिसर्च के लिए जाएं और भारत के परचम को लहराएं। इंजीनियर केतन राज मेहता जी ने अपने कॉलेज के कार्यक्रम में आमंत्रित किए इनके पूरी टीम को सफल कार्यक्रम आयोजन के लिए धन्यवाद एवं आपके उज्ज्वल भविष्य की हम कामना करते हैं।