गुरुकुल नेशनल स्कूल पाटन मे होली मिलन समारोह का आयोजित!
पाटन (पलामू ): पाटन थाना क्षेत्र के गुरुकुल नेशनल स्कूल पाटन परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास से किया गया कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय परिवार के बच्चों एवं शिक्षकों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दी तथा आपसी भाईचारे का संदेश दिया समारोह का अध्यक्षता विद्यालय के निदेशक संजय पाल ने की। विद्यालय के शिक्षक सुधीर कुमार प्रजापति, रोहित कुमार, मनोज कुमार, चंदन कुमार, अखिलेश कुमार, प्रीति कुमारी, काजल कुमारी ,सोमी कुमारी एवं गुरुकुल नेशनल स्कूल के सभी विद्यार्थियों उपस्थित रहे विद्यालय के निदेशक संजय पाल ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं बल्कि प्रेम सदभाव और एकता का प्रतीक हैं हमारा उद्देश्य बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के साथ साथ संस्कार और सामाजिक मूल्य से भी जोड़ना है ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है और इस विद्यालय में पढ़ाई के साथ साथ सांस्कृतिक एवं नैतिक शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाता हैं!

