गुरु रविदास की जयंती पर निकाली शोभायात्रा

डंडई में बाजे-गाजे के साथ निकाली गई शोभा यात्रा में शामिल लोगों ने लगाए जयकारे, संत रविदास की पूजा की
गुरु रविदास की जयंती पर निकाली शोभायात्रा
प्रखंड मुख्यालय के बाजार समिति स्थित रविदास मंदिर परिसर में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत डंडई पंचायत की मुखिया धनवंती देवी, मुखिया प्रतिनिधि महेश्वर राम, मूंगालाल भारती, वीरेंद्र राम व इंद्रजीत राम समेत अन्य लोगों ने गुरु रविदास की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की। इसके बाद आंबेडकर चौक पर बाबा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। वहीं श्रद्धालुओं द्वारा बाजे-गाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली। वही रविवार को करके पंचायत में भी सोभा यात्रा निकाली गई एवम संस्कृति कार्य कर्म किया गया।
शोभायात्रा बाजार समिति परिसर स्थित मंदिर से होकर आंबेडकर चौक, मुख्य बाजार, यदुवंशी पेट्रोल पंप, एचके पेट्रोल पंप, लवाही मोड़ होते हुए डंडई के गांव का भ्रमण करते हुए वापस रविदास मंदिर पहुंची। इस दौरान लोगों ने जयकारे लगाए। शोभायात्रा के बाद संत रविदास की पूजा की गई। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजेश मेहता, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनीता गुप्ता, रविदास पूजा कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र राम, कोषाध्यक्ष इंद्रजीत राम, दिलवर कुमार, जितेंद्र कुमार भारती, प्रमोद कुमार रवि, ओम प्रकाश राम, राजेंद्र राम, विनय राम, अजय कुमार भारती, मुन्ना कुमार, अलख निरंजन प्रसाद, राजेश प्रसाद, अवकाश राम, दुर्गेश कुमार, धनंजय राम, श्रवण राम, राम सागर राम, विजय राम, विकास कुमार एवम करके पंचायत में मुखिया विंदा देवी, पंचायत समिति सदस्य मनीष चौधरी, उपमुखिया प्रतिनिधि चुनमुन चौधरी, ललन चौधरी, मंदिश राम, शोभनाथ चौधरी, रणधीर सिंह, कन्ह्या प्रजापति, सहित काफी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे।
संत शिरोमणि से हमें सीख लेने की जरूरत
भाजपा एससी मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष दिलवर राम ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास के जीवन से हमें सीख लेने की जरूरत है। पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि अक्षयलाल कुमार ने कहा कि संत रविदास दुनिया के आडंबर छोड़ हृदय की पवित्रता पर बल देते थे। मुखिया प्रतिनिधि महेश्वर राम ने कहा कि वे कहते थे मन चंगा तो कठौती में गंगा। इसलिए उनकी गिनती महान संतों में की जाती है। बसपा प्रखंड अध्यक्ष देवनाथ राम ने कहा कि संत रविदास ने अपना जीवन समाज के कल्याण एवं ईश्वर कि भक्ति के लिए समर्पित किया।