गुरूनानक देव जी महाराज की 554वीं जयंती पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

0

गुरूनानक देव जी महाराज की 554वीं जयंती पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

शहर भ्रमण के दौरान हुआ भजन कीर्तन, कई स्थानों पर हुई पुष्प वर्षा

गिरिडीह:- जो बोले सोनेहाल, सत्श्रीअकाल …….. नानक नाम चढ़दी कला तेरे भाने सरबत दा भला, अव्वल अल्लाह नूर उपाया कुदरत के सब बंदे, एक नूर ते सब जग उपजाया कौन भले को मंदे……….जैसे कई बोल वचन से रविवार को पूरा शहर गुजांयमान रहा। हर तरफ नानकदेव की भक्ति में लोग डुबे हुए थे। मौका था सिखो के प्रथम गुरू गुरूनानक देव जी की 554वीं जयंती का। रविवार को स्टेशन रोड स्थित प्रधान गुरूद्वारा गुरू सिंह सभा से गुरूनानक देव जी की भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा मुस्लिम बाजार, कालीबाड़ी, टावर चौक मकतपुर चौक होते हुए वापस स्टेशन रोड स्थित गुरूद्वारा पहुंची। इस शोभा यात्रा में सिख समाज के सैंकड़ों की संख्या में महिला-पुरूष व बच्चों ने भाग लिया।

शोभायात्रा में शामिल स्थानीय कलाकार व स्त्री सत्संग की महिलाओं के द्वारा शहर भ्रमण में कई भजन प्रस्तुत किये गये। जिसे सुनकर संगत निहाल हो गयी। वहीं नगर भ्रमण के दौरान सड़क को पानी और झाड़ू देकर शुद्ध किया जा रहा था। इस क्रम में कई स्थानों पर शोभायात्रा में शामिल भक्तों पर पुष्प वर्षा भी की जा रही थी। इस शोभा यात्रा में पंज प्यारे और पंज प्यारिया, सिनियर व जुनियर, वहीं स्त्री पंज प्यारियां हाथ में निशान साहेब लिये हुए चल रहीं थी। शोभा यात्रा के दौरान लोग वाहे गुरू – वाहे गुरू का जाप किये जा रहें थे।

शोभा यात्रा में शामिल लोगों के लिए कई जगहों पर नास्ता व जलपान की व्यवस्था की गई थी। जहां एक ओर समाजसेवी विनोद सिन्हा की ओर से नास्ता की व्यवस्था की गई थी। समाजसेवी विनोद सिन्हा के प्रतिनिधि प्रकाश श्रीवास्तव को गुरुद्वारा के प्रधान डॉ गुणवंत सिंह मोंगिया के द्वारा द्वारा सिरोपा देकर सम्मानित किया गया वहीं पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी की और से जिला परिषद के समीप नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। वही बार एसोसिएशन के सचिव चुन्नुकांत की ओर से वकालत खाना के समीप जलपान और फल का वितरण किया गया।

मौके पर गुरूद्वारा गुरूसिंह सभा के प्रधान डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया, सचिव नरेंद्र सिंह सलुजा उर्फ सम्मी, अमरजीत सिंह सलुजा, चरणजीत सिंह सलूजा, सतविंदर सिंह सलुजा, तरणजीत सिंह, मनमीत सिंह, हरमिंदर सिंह बग्गा, परमजीत सिंह (कालू), सम्मी सलुजा के अलावा गुरूदीप सिंह बग्गा, राजू सिंह दुआ, कुशल सलुजा, चिरंजीव सिंह, राजेंद्र सिंह, गिन्दर सिंह, गुरूदीप सिंह बग्गा, हरमिंदर सिंह बग्गा, तरनजीत कौर, डिम्पी कौर खालसा, सुखदीप कौर, सोनम कौर समेत भारी संख्या में सिख समाज के लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *