गुप्त सूचना के आधार पे टीएसपीएस नक्सली संगठन के सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

0
Untitled

झारखंड में नक्सलवाद को खत्म करने के लिए पुलिस और सरकार लगातार सक्रिय है. कई मामलों में पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ सफलताएं भी मिली हैं. लेकिन अभी भी झारखंड में पूरी तरफ से नक्सलवाद का सफाया नहीं हो पाया है. हालांकि पुलिस लगातार प्रयासरत है और नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही है. इसी कड़ी में पलामू जिले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है. जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने TSPC नक्सली संगठन के सक्रिय सदस्य प्रेमचंद यादव को गिरफ्तार किया है. प्रेमचंद यादव की गिरफ़्तारी नावाजयपुर थाना क्षेत्र के दिपौवा गांव के जंगल से हुई है. बताया जा रहा है कि प्रेमचंद यादव खाने के सामाग्री कचौड़ी और जलेबी लेकर जंगल की ओर जा रहा था. तभी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया.

गिरफ्तार नक्सली के पास से ये सभी समान बरामद

आपको बता दे कि गिरफ्तार नक्सली TSPC नक्सली नगीना जी और नेपाली जी के लिए काम करता है. पुलिस ने गिरफ्तार नक्सली के पास से एक बाइक,नक्सली पर्चा,मोबाइल फोन और खाने पीने की सामाग्री कचौड़ी जलेबी,सतु और बिस्किट बरामद किया है. एसडीपीओं सुरजीत कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की गई और नक्सली को गिरफ्तार किया है. वही पुलिस ने पूछताछ कर नक्सली प्रेमचंद को जेल भेज दिया है. और आगे की कार्यवाई में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *