“गुमला नगर परिषद के उपाध्यक्ष बने रमेश कुमार चीनी, कड़े मुकाबले में जीत”
गुमला नगर परिषद के उपाध्यक्ष बने रमेश कुमार चीनी, कड़े मुकाबले में हासिल की जीत
गुमला – गुमला नगर परिषद में उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया है। मतदान के बाद रमेश कुमार चीनी को सर्वाधिक 10 मत प्राप्त हुए, जिसके बाद उन्हें आधिकारिक रूप से नगर परिषद का नया उपाध्यक्ष घोषित किया गया।
चुनाव में मनीष कुमार को 9 मत और मुशर्रद परवीन को 3 मत मिले। मतगणना पूरी होने के बाद अधिकारियों ने परिणाम की औपचारिक घोषणा की। परिणाम सामने आते ही समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने अपनी जीत पर प्रशासन, सभी वार्ड पार्षदों और गुमला की आम जनता को बधाई देते हुए कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के समुचित विकास के लिए सभी को साथ लेकर कार्य किया जाएगा और शहर को स्वच्छ, सुंदर व बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।
वहीं गुमला के एसडीएम राजीव नीरज ने बताया कि उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ और मतगणना के बाद नियमों के अनुसार परिणाम घोषित किया गया।




